Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

Udayabhaan का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला ,मोदी से भी बड़ा झूठा केजरीवाल’

February 1, 2025By The Daily Slate

Udayabhaan’s big attack on Aam Aadmi Party, Kejriwal is a bigger liar than Modi.

यमुनानगर (सुरिंदर मेहता) : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Udayabhaan ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। दिल्ली के चुनाव में जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाने जा रही है और निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है। शुक्रवार शाम को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Udayabhaan यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी की धर्मपत्नी प्रभात त्यागी के निधन पर उनके निवास पर शोक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे वही इस मौके पर उनके साथ पूर्व सूचना आयुक्त हरियाणा अशोक मेहता भी साथ पहुंचे। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढाढस बंधाया।
 शीला दीक्षित जितना विकास नहीं कर पाएगा- Udayabhaan

वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवालों को लेकर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी जनता के बीच में अपना जमीनी विश्वास खो चुकी है। दिल्ली की आज दिल्ली की जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों को देख रही है। जनता ने यह मान लिया है कि जो विकास कांग्रेस के समय में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया था उतना विकास आज तक दिल्ली का किसी ने भी नहीं किया। 

भाजपा कर रही खोखले वादे- Udayabhaan

उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कहा कि सिर्फ खोखले वादे और झूठे आश्वासन की एक लंबी लिस्ट के सिवा भाजपा के पास अपना दिखाने को कुछ भी नहीं है। हरियाणा की कानूनी व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में बसपा प्रत्याशी की हत्या और यमुना नगर में पिछले दिनों हुए गोली कांड इस बात के सबूत है। वहीं व्यापारियों और उद्योगपतियों से विदेश में बैठकर अपराधी फिरौती मांग रहे है। आज हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है।

दिल्ली की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर- Udayabhaan

यमुना नदी के जल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां का अगर पानी दूषित है और पीने योग्य नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की बनती है। केजरीवाल ने स्वयं इस बात को माना है कि मुझे अगले पांच साल दिए जाएं ताकि मैं यमुना नदी की सफाई कर सकूं। लेकिन जब वह 2015 और 2020 में सत्ता में आए तब भी उन्होंने ऐसे ही झूठे वादे किए थे। आज दिल्ली में सड़कों की हालत बदतर है और दिल्ली की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है।

सीएम ने किया जल का अपमान- Udayabhaan

वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा यमुना के पानी के आजमान पर भी सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ हरियाणा नहीं पूरे देश ने देखा कि मुख्यमंत्री ने जब यमुना जल का आचमन किया और उसी में तुरंत थूक दिया। इस तरह का दिखावा कर मुख्यमंत्री क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिनके कैबिनेट मंत्री अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे है और सवाल उठा रहे हैं तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में सरकार किस तरह से चल रही है।