Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

September 4, 2026By The Daily Slate

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर उत्तरी और पूर्वी पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

4 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला से लगते उत्तरी-पूर्वी इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर समेत कई अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

5 सितंबर को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं 6 और 7 सितंबर को पंजाब के सभी 23 जिलों में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। यानी इन दो दिनों में राज्य को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है।

गुरुवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई और तापमान सामान्य के आसपास रहा। बठिंडा और चंडीगढ़ में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अमृतसर में 34.2, लुधियाना में 33.6, पटियाला में 35 और मोहाली में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बारिश की बात करें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना में सबसे अधिक 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पठानकोट के थीन बांध क्षेत्र में 1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा।