Search

BREAKING
• लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना • स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल • सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं • ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार • UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई • CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR • CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन • भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ • होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा • CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

March 5, 2026By The Daily Slate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक के लिए ट्रैफिक विद्या मंदिर एवं अन्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से कार्यक्रम स्थल आएंगे और बैठक समापन के बाद सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे।

यह रहेगा डायवर्जन

भारी वाहनों के लिए
  • आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहा होकर हापुड़ चुंगी की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा
  • लोहामंडी से विवेकानंद होकर हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
 
  • एएलटी चौराहे से हापुड़ चुंगी एवं राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
 
  • करन गेट से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • यहां पूरी तरह ट्रैफिक बंद होगा
  • -होली चाइल्ड से कालकागढ़ी के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।