Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

पंजाब पुलिस में 3298 कर्मचारियों की होगी भर्ती:10 मार्च से ऑनलाइन प्रोसेस शुरू होगा, कंट्रोल रूम बना, हेल्पलाइन नंबर-क्यूआर कोड जारी

March 6, 2026By The Daily Slate
पंजाब पुलिस में इस साल 3298 कर्मियों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी। 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां आने वाली शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा।
पंजाब पुलिस की तरफ से भर्ती को लेकर जारी की गई जानकारी।
पंजाब पुलिस की तरफ से भर्ती को लेकर जारी की गई जानकारी। 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3298 पदों में से 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे, जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के रहेंगे। भर्ती से संबंधित लिंक जल्द ही अपडेट किया जाएगा। इसमें सभी नियम व शर्तें पुलिस विभाग द्वारा फाइनल कर दी जाएंगी। साथ ही किस पद के लिए क्या योग्यता और शारीरिक मापदंड होंगे, इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। भर्ती के लिए क्यूआर कोड भी जारी पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे भर्ती के आधिकारिक लिंक पर पहुंच सकेंगे और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी की जा सकेगी। अब तक 10 हजार 264 युवाओं की भर्ती मार्च 2022 से अब तक पंजाब पुलिस में कुल 10 हजार 264 युवाओं की भर्ती विभिन्न रैंकों पर भर्ती हुई। इस दौरान कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर पद है। जनवरी 2026 में1,746 कांस्टेबलों (डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर) को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पहले भी कई बैच में भर्तियां हुईं। जैसे 2022-23 में इंटेलिजेंस/इन्वेस्टिगेश