Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

पंजाब बजट सेशन, महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे:गवर्नर ने AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

March 6, 2026By The Daily Slate
विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। हालांकि अभिभाषण शुरू होते ही सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “सत श्री अकाल” कहकर की, लेकिन जैसे ही उन्होंने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करने लगे। इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति का मुद्दा उठाया और विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। हंगामे के दौरान कांग्रेस के सभी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े रहे। बाद में विधायक सुखविंदर कोटली सहित कई कांग्रेस विधायक सदन के वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

अभिभाषण के साथ कांग्रेस विधायक लगाते रहे नारे

राज्यपाल ने विपक्ष से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और उचित समय पर यह मुद्दा उठाया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस विधायक लगातार विरोध करते रहे। बाजवा राज्यपाल के अभिभाषण के समानांतर अपना भाषण पढ़ते रहे और कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते रहे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर विपक्ष अपनी बात सदन में रख सकता है, इसलिए अभिभाषण के दौरान व्यवधान न डाला जाए।

आप सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण की मुख्य बातें- 
  • राज्यपाल ने कहा कि पंजाब अब उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) की सुविधाएं उपलब्ध हैं। लीवर ट्रांसप्लांट इसकी प्रमुख शुरुआत है।
  • सरकार पटियाला और अमृतसर मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट सेवा भी शुरू करने की तैयारी कर रही है।
  • शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने अब तक 13,765 शिक्षकों की भर्ती की है।
  • शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें सिंगापुर, आईआईएम अहमदाबाद, तुर्की और फिनलैंड जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
  • ‘परख’ परीक्षा में पंजाब पूरे देश में पहले स्थान पर रहा।
  • स्कूलों में बेहतर प्रबंधन के लिए कैंपस मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की गई है।
  • राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 29 स्कूल शुरू हो चुके हैं।
  • स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपये का वाई-फाई बजट रखा गया है।
  • राज्यपाल ने बताया कि सरकार ने नशे के खिलाफ “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान शुरू किया है।
  • अभियान के तहत 375 करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाइयां पकड़ी गई हैं।
  • नशामुक्ति के लिए राज्य में 548 ओट क्लिनिक खोले गए हैं।
  • इसके अलावा 150 से अधिक पुनर्वास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां 10 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज किया जा चुका है।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने 2022 से अब तक 934 डॉक्टरों की भर्ती की है।
  • यह संख्या राज्य में सेवारत डॉक्टरों की कुल संख्या का लगभग 25 प्रतिशत है।
  • इसके अलावा 400 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती भी चल रही है।
  • मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को राज्यपाल ने महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना बताया।
  • इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है।
  • यह सुविधा पंजाब और चंडीगढ़ के पैनल में शामिल सरकारी व निजी अस्पतालों में उपलब्ध है।
  • लाभार्थियों को इसके लिए सेहत कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
  • राज्यपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के तहत पंजाब कैंसर उपचार सहायता देने वाला अग्रणी राज्य बन गया है।
  • यह योजना 10 सरकारी और 11 निजी अस्पतालों में लागू है, जहां मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

cm meeting

सत्र से पहले सीएम भगवंत मान बैठक करते हुए।

सीएम ने सत्र से पहले की बैठक

उधर, सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि राज्य का बजट तैयार कर लिया गया है