Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

HCL Tech के शेयरों में जोरदार उछाल, 2019 के बाद पहली बार इतनी बढ़ोतरी, कंपनी ने डिविडेंड का किया ऐलान।

April 23, 2025By The Daily Slate

शेयर बाजार में आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। इस बीच, निफ्टी 50 सूची में शामिल HCL Tech के शेयरों में भी शानदार वृद्धि देखी गई है, जिनमें आज करीब 8 प्रतिशत का उछाल आया है। आईटी सेक्टर में इस भारी उछाल के पीछे फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे हैं, जो कंपनी ने जारी किए हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि उसका मुनाफा डी स्ट्रीट की उम्मीदों पर पूरा उतरा है।

2019 के बाद पहले बार इतनी बढ़ोतरी

आज के कारोबार में HCL Tech के शेयर 1,600 रुपये को हिट कर गए, जबकि मंगलवार को इसने 1479.90 रुपये के लेवल पर क्लोजिंग दी थी। हालांकि दोपहर 11:55 बजे ये 7.84% के उछाल के साथ 1,595.90 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। एक दिन में इतने बढ़ोतरी साल 2019 के बाद पहली बार आई है। बता दें कि पिछले पांच दिनों के दौरान इसने 12 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि एक महीने के दौरान 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने के दौरान एचसीएल टेक के शेयर 13 फीसदी का नुकसान झेले हैं। हालांकि एक साल में निवेशकों को 7 फीसदी का रिटर्न मिला है। अगर लॉन्ग टर्म पीरिएड की बात करें तो, इस अवधि में इसने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस दौरान शेयरों में 240 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।

HCL Tech Q4 रिजल्ट 2025

बता दें कि एचसीएल टेक्नोलॉजी ने फाइनेंशियल ईयर के चौथे क्वार्टर के दौरान अपने नेट प्रॉफिट में 8.10% का उछाल दर्ज किया है, जो बढ़कर 4309 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल की समान तिमाही में यह 3986 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए ऑपरेशन से रेवेन्यू 6.13% बढ़कर 30246 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल की समान तिमाही में यह 28499 करोड़ रुपये था।

शेयरधारकों को हर शेयर पर मिलेगा 18 रु का डिविडेंड

मालूम हो कि तिमाही रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 18 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डिविडेंड का लाभ उठाने वाले शेयरधारकों की पहचान के लिए 28 अप्रैल 2025 रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि लाभांश का भुगतान 6 मई तक कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी अपने शेयरधारकों को 6 रुपये का स्पेशल डिविडेंड सहित 18 रुपये का लाभांश जारी किया था, जबकि फाइनेंशियल ईयर 25 की दूसरी तिमाही में 12 रुपये का डिविडेंड दिया था।