Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

“हम शेर बच्चे हैं… कविता सुनते ही CM YOGI मुस्कराए:नन्ही अनाबिया को मिला एडमिशन का भरोसा

February 3, 2026By The Daily Slate
राजधानी लखनऊ में सोमवार को जनता दरबार में नन्ही बच्ची और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच भावुक बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ कर रहे हैं। बच्ची अपने परिजनों के साथ जनता दरबार में पहुंची थी और सीएम योगी से स्कूल में एडमिशन की बात रखी। बच्ची सोमवार को जनता दरबार पहुंची। योगी आदित्यनाथ जब उसके पास पहुंचे और उससे पूछा क्या नाम है, तो बच्ची ने कहा कि अनाबी अली। योगी ने बच्ची से पूछा बताओ क्या काम है, इस पर बच्ची ने थोड़ा से अटकते हुए कहा कि लोरेटो स्कूल में एडमिशन करा दीजिए। बच्ची के जवाब पर योगी ने बहुत प्यारे में अंदाज में कहा, तू इस उम्र में स्कूल जाएगी, फिर बच्ची बोल पड़ी और कहा कि लोरेटो स्कूल में एडमिशन, योगी ने पूछा कौन सी क्लास में एडमिशन चाहिए, बच्ची ने कहा कि नर्सरी में। योगी ने कहा कि स्कूल जाएगी पढ़ेगी, इस पर बच्ची ने हां में सिर हिला दिया। आज तो स्कूल गई नहीं, तू स्कूल जाएगी नहीं, पढ़ेगी नहीं, इस पर बच्ची ने कहा कि स्कूल 10 बजे का है। योगी ने कहा कि रोज स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी, इस पर बच्ची ने दोबारा हां में सिर हिला दिया।

बच्ची ने योगी को सुनाई कविता

  योगी ने कहा कि अब तक कहां पढ़ती थी तो बच्ची ने कहा प्ले हाउस स्कूल में। वहां क्या पढ़ती थी, इस पर बच्ची ने कहा ABCD। बच्ची ने सीएम योगी को कविता भी सुनाई- “हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं। हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं। हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे। जय हिंद।” कविता सुनकर सीएम ने बच्ची का उत्साहवर्धन भी किया। योगी ने बच्ची का एडमिशन कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया और बच्ची को चॉकलेट दी।

योगी जी ने एडमिशन के लिए कहा है- बच्ची

  योगी से मुलाकात के बाद से बच्ची अनाबी अली ने कहा कि मैं योगी जी से मिली और उनसे अपने एडमिशन के लिए कहा। उन्होंने मेरा एडमिशन कराने के लिए कहा। बच्ची से पूछा गया कि आप कहां रहती हैं और आपके साथ कौन आया तो उसने कहा कि दादा-दादी, मम्मी आई हैं और लाटूस रोड में रहती हूं। वहीं, बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने कहा कि हम अपनी बच्ची का एडमिशन कराने के लिए आए थे। हमें भरोसा दिलाया गया कि उसका दाखिला हो जाएगा।