Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

Covid के बाद अब ‘Bat Virus’ का खतरा! China में Bats से मिले नए Virus, Scientists की चेतावनी से मचा हड़कंप

June 25, 2025By The Daily Slate

चीन एक बार फिर से दुनिया की चिंता का कारण बनता दिख रहा है। कोरोना महामारी के बाद अब एक नया खतरा सामने आया है जिसे लोग बैट वायरस कह रहे हैं। यह वायरस चीन के युन्नान प्रांत के चमगादड़ों में पाया गया है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह वायरस बेहद खतरनाक हो सकता है और इंसानों में गंभीर बीमारियां फैला सकता है।

कहां से आया यह वायरस?

वैज्ञानिकों की एक टीम ने 2017 से 2021 के बीच युन्नान में 142 चमगादड़ों के किडनी सैंपल (गुर्दे के नमूने) इकट्ठा किए। इन सैंपल्स की Genetic Sequencing की गई, जिससे 22 अलग-अलग तरह के वायरस की पहचान हुई। इनमें से 2 वायरस Hendra और Nipah Henipavirus से मिलते-जुलते पाए गए। ये दोनों वायरस पहले से ही बेहद घातक माने जाते हैं।

कितना खतरनाक है यह वायरस?

The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक, Hendra और Nipah जैसे वायरस इंसानों के दिमाग में सूजन (Brain Inflammation) पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा यह वायरस सांस लेने में गंभीर दिक्कतें भी ला सकते हैं। यानी अगर यह वायरस इंसानों में फैला, तो हालात फिर से कोरोना जैसे हो सकते हैं।

और भी मिले खतरनाक जीवाणु और परजीवी

इस रिसर्च में कुछ ऐसे बैक्टीरिया और परजीवी (Parasites) भी पाए गए हैं, जिनके बारे में विज्ञान को अब तक कोई जानकारी नहीं थी। यह बात और भी डरावनी बन जाती है क्योंकि ये जीवाणु क्या कर सकते हैं, इसका अभी अंदाजा नहीं है।

कैसे फैल सकता है ये वायरस?

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस चमगादड़ के मूत्र (urine) से फैल सकता है। यदि कोई चमगादड़ किसी फल को गंदा कर दे और इंसान वही फल खा ले, तो संक्रमण हो सकता है। इस तरह से यह वायरस सीधे चमगादड़ से इंसान में पहुंच सकता है

क्यों है यह स्टडी जरूरी?

यह स्टडी इसलिए अहम है क्योंकि यह पहली बार है जब चीन के चमगादड़ों में पाए गए वायरस का जेनेटिक कोड दुनिया के सामने आया है। साथ ही, यह रिसर्च Covid-19 के बाद की गई है, जिसने पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान ली थी।

कोरोना से क्या है कनेक्शन?

कोरोना वायरस का पहला मामला 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। वुहान की एक लैब में ही चमगादड़ों पर वायरस की रिसर्च की जाती है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि कोरोना वहीं से फैला। ऐसे में एक बार फिर चीन में चमगादड़ों से निकले वायरस की बात सुनकर पूरी दुनिया चौकन्नी हो गई है।

अभी खतरा नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक कोई नया संक्रमण या महामारी शुरू नहीं हुई है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इन वायरस की बीमारी फैलाने की क्षमता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह शोध हमें भविष्य की संभावित महामारी से सतर्क रहने का संकेत देता है।

ध्यान रखें:

  • खुले में कटे फल न खाएं
  • जंगली जानवरों के संपर्क से बचें
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें
  • कोई नई बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें