Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

‘एक पड़ोसी राज्य ने ऐसी घोषणा की…’, Punjab के वित्त मंत्री ने बिना नाम लिए हरियाणा पर साधा निशाना

March 8, 2026By The Daily Slate

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चुनाव से पहले अपना आखिरी बजट पेश कर दिया. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज (08 मार्च) राज्य का वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 260437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बजट के जरिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों के वक्त महिलाओं के लिए 1000 रुपये प्रति महीना देने की गारंटी पूरी करने की घोषणा की है.

बजट में सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना’ लागू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे. राज्य में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को इस योजना के तहत एक हजार रुपया प्रति महीना मिलेगा.

SC की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये

मौजूदा सरकारी कर्मचारी या रिटायर हो चुकी सरकारी कर्मचारी महिलाएं, और इनकम टैक्स दे रहीं महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा. सरकार की अन्य योजनाओं जैसे की वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, डिसेबिलिटी पेंशन ले रही महिलाओं को इस योजना के तहत पैसा मिलेगा. इस योजना के तहत SC तबके की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना पैसे मिलेंगे.

कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में इस योजना पर 9300 करोड़ रुपये खर्च के लिए रखे हैं. वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बैसाखी के मौके पर 13 अप्रैल से शुरू होगी. हालांकि सरकार ने ये अभी स्पष्ट नहीं किया है कि कब से पैसे देना शुरू करेगी. अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि सरकार लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल माह से पैसा देगी इसलिए जिनका रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें अप्रैल महीने से आगे के पैसे मिलेंगे.

पंजाब के वित्त मंत्री ने हरियाणा सरकार को घेरा

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने ऐसी ही योजनाओं की घोषणा करने का जुमला तो दिया है, लेकिन वे इसे महिलाओं के एक छोटे से वर्ग तक सीमित रखते हैं, जबकि महिलाओं का एक बड़ा वर्ग जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर रहता है, उसे नजरअंदाज कर देते हैं.

वित्त मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे एक पड़ोसी राज्य ने ऐसी ही एक योजना की घोषणा की, लेकिन इसे सिर्फ 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों तक सीमित कर दिया, जिसमें सभी वयस्क महिलाओं में से सिर्फ 20 फीसदी ही शामिल हो पाईं. उन्होंने कहा, ”पंजाब सरकार ऐसे जुमले नहीं देगी और यह सुनिश्चित करने वाला पहला राज्य बनने का फैसला किया है कि सभी वयस्क महिलाएं इस योजना के दायरे में आएं.”