Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

15 जनवरी को पेश होने से पहले CM मान ने की अकाल तख्त के जत्थेदार से अपील

January 8, 2026By The Daily Slate
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से खास अपील की है। सीएम मान ने कहा कि, 15 जनवरी को जब वे अपना पक्ष और पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करें, उस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे निर्धारित तिथि को सभी जरूरी दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ अपना स्पष्टीकरण देंगे।
PunjabKesari
  मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं, जिनमें संगत की यह मांग सामने आ रही है कि 15 जनवरी को होने वाली पूरी कार्रवाई को सभी समाचार चैनलों पर लाइव दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए वे जत्थेदार साहिब से निवेदन करते हैं कि उनके बयान और स्पष्टीकरण का सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। सीएम मान ने आगे कहा कि इससे संगत हर पल की जानकारी रख सकेगी और धन से जुड़े हर विवरण को स्वयं देख और समझ सकेगी। उन्होंने दोहराया कि वे 15 जनवरी को सभी तथ्यों और साक्ष्यों के साथ उपस्थित होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे स्वयं चाहते हैं कि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में बुलाया जाए ताकि वे “सभी कच्चे चिट्ठे” खोल सकें और हर बात खुलकर रख सकें। उनके इस बयान के बाद सिख धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी, जिसके बाद अब औपचारिक रूप से उन्हें तलब किया गया है।