Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

‘पहले डाका डाला…अब मील का पत्थर बनेगा’, पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क

January 6, 2026By The Daily Slate
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2026 की पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने पीएम मोदी की जीरामजी की खूबी गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि जीरामजी में रोजगार की गारंटी है। वीबी-जी राम जी से पार्दिशता बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं। अगर हम VB-G RAM G एक्ट की विशेषताओं को देखें, तो यह एक महत्वपूर्ण कानून है जिसे पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, गारंटी देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी संपत्ति बनाने, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे में वृद्धि हो, के लिए पारित किया गया है।

विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है…

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह (VB-G RAM G एक्ट) विकसित भारत की नींव बनेगा। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब राज्य विकसित हों। राज्य तभी विकसित होंगे जब हमारी बुनियादी इकाई, यानी गांव, विकसित होगा। जब हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेंगे, जब हमारे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, और जब मज़दूरों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलेगा, तभी विकसित भारत का सपना आगे बढ़ेगा। मैं इसका स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देता हूं।” सीएम योगी ने कहा कि पहले श्रमिकों के हक पर डाका डाला जाता था। पहले की सरकार से जनता त्रस्त थी। हर जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत थी। अब मजदूरों को समय पर भुगतान होगा। अब हाजिरी भरने की औपचारिकता नहीं होगी। ये मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

सीएम योगी बोले- अधिनियम आपको एक गारंटी दे रहा

  सीएम योगी ने कहा, अब इस वर्ष विकसित भारत की रामजी की इस स्कीम के माध्यम से अधिनियम आपको एक गारंटी दे रहा है। टेक्नोलॉजी को कानूनी अधिकार के रूप में शामिल इसके माध्यम से किया गया है। बायोमेट्रिक उपस्थिति से जीयोटेगिंग, सैटेलाइट इमेजनेरी, रियल-टाइम मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग और यह इस्टोर का भी इस्तेमाल हो सकता है। सीधे डिजिटल भुगतान डीबीटी के माध्यम से हम श्रमिक के खाते में सीधे पैसा भेज देंगे। यह उसके माध्यम से होगा फर्जी नामों पर पैसा उठाने का खेल अब हमेशा के लिए बंद है आपने देखा होगा इससे पहले समाजवादी पार्टी के समय में शोर-शब्बर में मनरेगा का भयंकर घोटाला हुआ था सीबीआई की इन्क्वायरी उस समय उसकी चल रही है ये भी उनके समय में लगातार होता रहा है।

वहीं, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, “मोदी सरकार द्वारा लाई गई विकसित भारत G RAM G योजना गरीबों की भलाई के लिए है…समय के साथ, मोदी सरकार समाज की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है।”