Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

PRTC के नए बने चेयरमैन हरपाल जुनजाला:पटियाला में ताजपोशी, वित्त मंत्री चीमा बोले- अकाली-भाजपा गठबंधन में शुरू हुई नशाखोरी

January 31, 2026By The Daily Slate

पंजाब सरकार ने हरपाल जुनजाला को पीआरटीसी (PRTC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह नियुक्ति की। उनकी ताजपोशी के अवसर पर पटियाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए।

इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और लालजीत भुल्लर सहित कई अन्य मंत्री मौजूद रहे। पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू भी हरपाल जुनजाला को बधाई देने पहुंचे। जुनजाला के परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी बहन मनप्रीत कौर भी शामिल थीं, ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

PRTC के नए चेयरमैन हरपाल जुनजाला का स्वागत करते हुए।
PRTC के नए चेयरमैन हरपाल जुनजाला का स्वागत करते हुए।

शिअद और भाजपा पर साधा निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में नशाखोरी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन के समय शुरू हुई थी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने अभियान के तहत नशे के धंधे पर लगाम लगाई है।

पंजाब के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने इस अवसर पर तंज कसते हुए कहा कि “अब पंजाब में ही बार बनेंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “अगर AAP सरकार कोई काम कर रही हैं तो उसका विरोध करना भी जरूरी है।” पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनहितैषी फैसले लेकर अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रही है।

PRTC के नए चेयरमैन हरपाल जुनजाला को बधाई देते हुए।
PRTC के नए चेयरमैन हरपाल जुनजाला को बधाई देते हुए।

पार्टी नेताओं ने हरपाल जुनजाला की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पीआरटीसी संस्था और अधिक सफल होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य सभी कार्यों को ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के करना है, और जुनजाला से भी इसी तरह की सेवाएं अपेक्षित हैं।

हरपाल जुनजाला भगवान दास जनेजा के बेटे हैं और लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। उनके परिवार का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उन्हें आम आदमी पार्टी के एक महत्वपूर्ण साथी के तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।