Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

प्रयागराज पहुंचे CM Yogi, माघ मेला में संतों के साथ किया गंगा पूजन

January 10, 2026By The Daily Slate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज आ गए और उन्होंने संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां  संतों के साथ विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सीएम मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में स्नान और फिर ध्यान करने के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला के मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने की कामना की। संगम नोज से वह मोटर बोट से वीआइपी घाट के लिए रवाना हो गए, जहां से बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सतुआ बाबा आश्रम के शिविर में रामानन्दाचार्य के पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए।
cm yogi prayagraj sangam snan
  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगभग छह घंटे संगम नगरी में रहेंगे। खाकचौक स्थित जगदगुरु संतोषाचार्य सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे। यहां पर जगद्गुरू रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। दोपहर 2.05 बजे मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए आइसीसीसी सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक करके श्रद्धालुओं के आने-जाने की जानकारी प्राप्त करेंगे।
cm yogi in prayagra ganga pujan
  इसके बाद जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। वह शाम चार बजे डा. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की गर्वनिंग काउंसिल