Home›punjab›पंजाब में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:फरीदकोट 5.2 °C के साथ सबसे ठंडा, बठिंडा में पारा 25 डिग्री सेल्सियस
पंजाब में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:फरीदकोट 5.2 °C के साथ सबसे ठंडा, बठिंडा में पारा 25 डिग्री सेल्सियस
December 13, 2025By The Daily Slate
पंजाब एवं चंडीगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले दो से तीन दिन में लगातार ठंडक बढ़ी है। सर्द हवाओं की वजह से अब हड्डियां कंपाने वाली सर्द सताने लगी है। सुबह और रात के समय सर्द हवाएं चल रही हैं और कोहरा भी पड़ने लगा है। मगर दिन के समय खिल रही धूप से अभी कुछ राहत है। आने वाले दिनों में पंजाब में सर्दी और बढ़ेगी।
दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर
इस समय दिन ओर रात के तापमान में अभी भी बड़ा अंतर है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 आंका गया है। जिसके आने वाले दिनों में अंतराल और कम होने की उम्मीद है।
फरीदकोट सबसे ठंडा और बठिंडा में तापमान सबसे ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार इस समय सबसे ठंडा फरीदकोट का एरिया है, यहां पर न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री आंका गया है ओर सबसे ज्यादा गर्म बठिंडा में पारा 25.1 डिग्री आंका गया है।
बड़े शहरों का तापमान