Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

पंजाब में गर्मी का टॉर्चर! मार्च में ही पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर, फरीदकोट 33.5°C के साथ सबसे गर्म

March 10, 2026By The Daily Slate

Punjab And Chandigarh Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों गर्मी असर काफी तर्जी से बढ़ता जा रहा है. आज 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिनभर तेज धूप रहने की उम्मीद जताई हई है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 0.3 डिग्री बढ़ा है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक पहुंच गया है. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रविवार को कुछ स्थानों पर अचानक घनी धुंध भी देखने को मिली, जिससे अमृतसर में दृश्यता शून्य डिग्री तक पहुंच गई.

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म

मौसम विभाग के अनुसार पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब इस क्षेत्र से आगे निकाल चुका है. इसके कारण फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. एक्सपर्टों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव

इसके बाद, अगले तीन दिनों में यह तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं की गई है. राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 15.7 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

चार दिनों के लिए शुष्क मौसम की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. इस दौरान अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है.