Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

पंजाब में आंगनबाड़ी और प्लेवे में एक सिलेबस पढ़ाया जाएगा:नए सेशन से होगी शुरुआत

January 21, 2026By The Daily Slate

पंजाब में अब आंगनबाड़ी, प्राइमरी स्कूल और प्लेवे स्कूलों में एक ही सिलेबस बच्चों को पढ़ाया जाएगा। पढ़ाई किताबी नहीं, बल्कि खेल-खेल में कराई जाएगी। इसके अलावा सभी प्लेवे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से की गई है। यह दावा पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने किया। वह इस दौरान चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि सभी बच्चों का एक समान विकास हो। इसके अलावा 1000 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं, जो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

फरवरी तक ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि 90 फीसदी बच्चों के माइंड का विकास पांच साल की उम्र तक हो जाता है। ऐसे में हमारी कोशिश यह है कि बच्चों को उचित माहौल दिया जाए। उन पर किताबों का बोझ न डालकर खेल-खेल में सिखाया जाए। एक प्रॉपर सिलेबस या करिकुलम लागू करने जा रहे हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। फरवरी महीने तक इसे पूरा करेंगे।

मिशन आरंभ का किया आगाज

सरकार की तरफ से मिशन आरंभ शुरू किया गया है। इसमें उन पेरेंट्स को शामिल किया गया है, जिनके बच्चे आंगनबाड़ी में जाते हैं। उन्हें फोन के माध्यम से बताया जाता है कि बच्चों को कैसे पढ़ाना है। इसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। उम्मीद है कि इससे बच्चों को फायदा होगा।

प्लेवे स्कूलों में बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करते हुए। फाइल फोटो
प्लेवे स्कूलों में बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करते हुए। फाइल फोटो

700 आंगनबाड़ी सेंटर बनकर तैयार

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि हम पूरे राज्य में 1000 आंगनबाड़ी केंद्र बना रहे हैं। इनमें से 700 बनकर तैयार हो चुके हैं। इन सेंटरों में खुले कमरे, बेबी टॉयलेट और किचन बनाए गए हैं। क्लासरूम में बाला पेंटिंग की गई है। फर्नीचर काफी आकर्षक और चाइल्ड फ्रेंडली है। वाल पेंटिंग का भी इंतजाम किया गया है। वहीं, ऐसा माहौल पैदा किया जाएगा कि बच्चे कक्षा में आकर खुद सीख सकें।