Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी:14 मार्च तक बारिश के आसार नहीं, दिन में तेज धूप; तापमान सामान्य से 6°C ज्यादा

March 9, 2026By The Daily Slate
पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ गई है। आज 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी, 14 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। गत 24 घंटे में न्यूनमत तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य से छह डिग्री अधिक पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। हालांकि रविवार को कुछ स्थानों पर अचानक कोहरा पड़ गया था। अमृतसर में जीरो डिग्री दृश्यता दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग के अनुसार जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, वह अब इस इलाके से आगे निकल गया है। इसकी वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम पर कोई खास असर नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। जिसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2-3°C की गिरावट आ सकती है। मौसम के पूरी तरह शुष्क (Dry) रहने की संभावना है और बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सभी जिलों का अधिकतम तापान 30 से 33 डिग्री और न्यूनमत तापमान 15.7 डिग्री से लेकर 18.7 डिग्री के बीच रहा है। चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभवना मौमस विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बातया कि राज्य में मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1–2°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2–3°C की गिरावट आने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5–7°C अधिक रहने का अनुमान है