Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

February 18, 2026By The Daily Slate
रिश्वतकांड में पकड़े गए पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस चलाने के लिए सीबीआई को गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब चंडीगढ़ सीबीआई की विशेष अदालत में केस चलेगा। मामले में अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी। भुल्लर आइपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ केस चलाने के लिए सीबीआई को केंद्र सरकार से मंजूरी की जरूरत थी। मंगलवार को सीबीआई ने गृह मंत्रालय से मिले प्राॅसिक्यूशन सेंक्शन ऑर्डर कोर्ट में जमा करवा दिए। सीबीआई ने भुल्लर के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की है, जिसमें इस केस से जुड़े कुछ नए सबूत और गवाह भी हैं। ऐसे में सीबीआई भुल्लर के खिलाफ केस को और मजबूत बनाने में लगी है। एक दिन पहले ही भुल्लर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भी झटका लगा था। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी रद कर दी थी।

गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है भुल्लर और बिचौलिया

भुल्लर और उनके एक बिचौलिये कृष्णु शारदा को सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया था। कृष्णु भुल्लर का काफी खास था और वह नेशनल हाकी खिलाड़ी भी था। गिरफ्तारी के बाद से दोनों जेल में ही हैं। भुल्लर और कृष्णु पर मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से आठ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप हैं। शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने सीबीआई को बताया था कि उन्हें एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार करने का डर दिखाकर रिश्वत और मंथली मांगी जा रही थी। ऐसे में तंग आकर उन्होंने सीबीआई को शिकायत दी थी।

भुल्लर के घर से मिला था नोटों का ढेर

सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित घर पर रेड मारी थी। वहां से साढ़े सात करोड़ रुपये कैश और ढाई किलो सोना बरामद हुआ था। घर से महंगी घड़ियां, शराब और प्राॅपर्टी के कागजात बरामद हुए थे। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का भी केस दर्ज कर लिया था।