Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे CM Mann :दिल्ली में HM के घर पर होगी मुलाकात, पंजाब के लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर होगी चर्चा

January 17, 2026By The Daily Slate

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। यह अहम बैठक दिल्ली स्थित गृह मंत्री के आवास पर होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली पहुंच चुके हैं और जल्द ही दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान पंजाब के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। हाल के दिनों में राज्य में गैंगवार की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं फायरिंग की लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान राज्य की मौजूदा स्थिति से गृह मंत्री को अवगत कराएंगे और केंद्र सरकार से सहयोग की मांग भी कर सकते हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।