Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायक

June 28, 2026By The Daily Slate

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 29 जून को आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे और वहां से दिए जाने वाले हर निर्देश और फैसले का पूरा सम्मान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण विश्वास रखती है और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को तलब किया गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

श्री अकाल तख्त साहिब में रखेंगे अपना पक्ष

भगवंत मान ने बताया कि सभी मंत्री और विधायक निर्धारित समय पर एक साथ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे और अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे। पेशी के बाद वे मीडिया के सामने भी अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब नहीं किया गया है। इसलिए जिन मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है, वही पार्टी और सरकार का पक्ष रखेंगे।

मंत्रियों से मांगा गया लिखित स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कुछ मंत्रियों से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सभी संबंधित मंत्री निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना जवाब लिखित रूप में सौंपेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी मंत्रियों और विधायकों के साथ मौजूद रहेंगे। भगवंत मान ने कहा कि सोमवार को सभी विधायकों को बुलाया गया है और सभी तय समय पर श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होंगे। इस संबंध में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी, जिसमें अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।