Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

भगवंत मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड: Dr. Balbir Singh

January 20, 2026By The Daily Slate

पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को आगामी 22 तारीख को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस वादे को पूरा करती है, जिसमें हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी।

हेल्थ कार्ड से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि हेल्थ कार्ड बनवाने से लेकर इलाज तक का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को किसी भी स्तर पर एक रुपया भी वसूलने की अनुमति नहीं है

अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने योजना के दुरुपयोग के खिलाफ पहले ही कड़ा रुख अपनाया है। मुक्तसर और मानसा से शिकायतें सामने आई थीं, जहां कुछ लोग हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर 50 रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यूथ क्लब के वॉलंटियर घर-घर जाकर टोकन बांटेंगे। नागरिकों को निर्धारित सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ मुफ्त में हेल्थ कार्ड बनवाना होगा।

शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार वेलफेयर स्कीम के नाम पर किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को धोखा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

डॉ. बलबीर सिंह ने दोहराया कि मान सरकार पारदर्शी, भरोसेमंद और जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह योजना पूरी तरह मुफ्त, आसान और सभी नागरिकों के लिए होगी।