Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

आज UP के 2 लाख परिवारों को मिलेगी खुशखबरी, CM योगी अकाउंट में भेजेंगे 1-1 लाख रुपये

January 18, 2026By The Daily Slate
उत्तर प्रदेश के दो लाख परिवारों को आज खुशखबरी मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) से प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की पहली किस्त के रूप में 1-1 लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

DBT के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा

  यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) श्रेणी के तहत अपनी जमीन पर घर बनाने वाले लोगों को कुल 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाती है, जिसमें से राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली किस्त आज जारी होगी।

PMAY-शहरी (BLC) योजना

  1. कुल सहायता: ₹2.5 लाख (केंद्र सरकार: ₹1.5 लाख + राज्य सरकार: ₹1 लाख)।
  2. किस्तों का विवरण: पैसा 3 किस्तों में आता है (40% + 40% + 20%)।
  3. आज की किस्त: आज पहली किस्त के रूप में लाभार्थियों को पैसा मिलेगा।

घर के निर्माण की शर्तें

घर का आकार 30 से 45 वर्ग मीटर होना चाहिए। इसमें कम से कम 2 कमरे, किचन, टॉयलेट और वॉशरूम अनिवार्य है। निर्माण 12 से 18 महीने में पूरा करना होता है।

किसे दी जाएगी वरीयता?

  1. विधवाएं, एकल महिलाएं और दिव्यांगजन।
  2. वरिष्ठ नागरिक और SC/ST/अल्पसंख्यक वर्ग।
  3. पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग।

कैसे चेक करें अपना नाम?

  1. PMAY 2.0 की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर ‘Track Application’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आप बेनेफिशियरी कोड, आधार नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  4. अपना नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Show’ पर क्लिक करें।
  5. आपके आवेदन की पूरी जानकारी और किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

पात्रता की शर्तें

  1. आवेदक EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी का होना चाहिए।
  2. पिछले 20 वर्षों में किसी अन्य आवास योजना का लाभ न लिया हो।
  3. परिवार के पास पूरे भारत में कहीं भी अपना पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  4. यह लाभ केवल पहली बार घर बनवा रहे लोगों को ही मिलता है।