Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

गीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिरे Nait, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

June 12, 2026By The Daily Slate

पंजाबी गायक Nait अपने नए गीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। लुधियाना में हिंदू संगठन शिवसेना पंजाब ने गाने की सामग्री पर कड़ा एतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि गीत में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म से जुड़े पवित्र प्रतीकों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस मामले को लेकर संगठन ने लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 में शिकायत दर्ज करवाई है और गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष Vaneet Dua ने कहा कि केवल लोकप्रियता और व्यूज़ हासिल करने के लिए सदियों पुरानी संत परंपरा को ‘पाखंड’ और ‘बिजनेस’ के रूप में प्रस्तुत करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि सनातन धर्म में भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष और तिलक त्याग, तपस्या और वैराग्य के प्रतीक हैं, जिन्हें मनोरंजन या पॉप कल्चर के रूप में दिखाना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर वीडियो की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी गीत को लेकर बहस तेज हो गई है।