Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

May 30, 2026By The Daily Slate

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश ऑफिस में जश्न का माहौल था। सुबह से ही नतीजों का रुझान ‘आप’ के पक्ष में आने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑफिस में इकट्ठा होने लगे थे।

 

जीत की खुशी में पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

 

इस विजय उत्सव के मौके पर आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू खास तौर पर मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के सभी सीनियर नेता, विधायक और पदाधिकारी भी इस जश्न में शामिल हुए।

 

इस मौके पर मौजूद सीनियर नेताओं ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की जनहित की नीतियों और विकास के कामों पर लोगों की मुहर है। नगर निगमों में भी आप की सरकार बनने से शहरों का विकास तेज़ी से होगा।

 

साथ ही, आप पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, “मैं इन चुनावों में आप के पक्ष में आए नतीजों के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद दिया है।”

 

लोगों ने साफ कर दिया है कि उन्हें पिछले 4 सालों में अरविंद केजरीवाल का ईमानदार राजनीति करने का तरीका और मुख्यमंत्री भगवंत मान का काम करने का स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है।

 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब पंजाब में जिला पंचायत चुनाव हुए थे, तो गांवों के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा बंपर जीत दिलाई थी और अब नगर निगम/काउंसिल चुनावों में, खासकर शहरों के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें हमारी सरकार के जनहित के काम पसंद आ रहे हैं।

 

सिसोदिया ने कहा कि मान साहब की सरकार द्वारा बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों जनता ने अपनी मुहर लगाई है। पंजाब में इस चुनाव के नतीजों ने दो बहुत साफ संदेश दिए हैं। पहला संदेश यह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास के कामों को अपना समर्थन दिया है, और दूसरा एक साफ संदेश है जो लोगों ने ईडी पार्टी’ (भाजपा) को दिया है। पंजाब के जागरूक वोटरों ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब की धरती पर ईडी पार्टी’ और उसकी बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस चुनाव में जनता ने ईडी पार्टी’ को इस हद तक नकार दिया है कि उनके 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

 

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बहुमत से जीतने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन नगर निगम/काउंसिल चुनाव में जीते हमारे सभी नए चुने गए मेयर और पार्षद अब ज़मीनी स्तर पर मान साहब के साथ हाथ मिलाएंगे। हम सब मिलकर पंजाब के विकास की रफ़्तार को और तेज़ करेंगे और 2027 में एक बार फिर पंजाब में जीत का परचम लहराएंगे।