Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

केवल ढिल्लों के BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने पर CM मान का तंज, सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना

May 28, 2026By The Daily Slate

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज भरी पोस्ट साझा कर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “2019 और 2024 में बरनाला के लोगों द्वारा हराए गए कांग्रेस के भाजपाई नेता केवल ढिल्लों जी को BJP का प्रधान बनने पर बधाई। सुनील जाखड़ जी के साथ दिल से हमदर्दी। परमात्मा Ravneet Singh Bittu, Manpreet Singh Badal, Fatehjang Singh Bajwa, Tarun Chugh और Ashwani Sharma को यह जिल्लत सहने की ताकत दे।”

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में वरिष्ठ नेता Kewal Singh Dhillon को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी हाईकमान ने यह फैसला मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद लिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत और प्रभावशाली सिख चेहरे की तलाश में थी। इसी रणनीति के तहत केवल सिंह ढिल्लों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है।

सुनील जाखड़ 19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हुए थे और जुलाई 2023 में उन्हें पंजाब भाजपा की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। भाजपा में आने से पहले वह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, गुरदासपुर से सांसद, अबोहर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

वह पंजाब के दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर Balram Jakhar के बेटे हैं। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उसे स्वीकार नहीं किया था।

अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस टिप्पणी के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।