Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

ज्ञानी रघबीर सिंह जी के खुलासों ने सिख जगत के समक्ष खड़े किए अहम सवाल -Harjot Bains

February 19, 2026By The Daily Slate

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी द्वारा लगाए गए आरोप बेहद सनसनीखेज हैं। बैंस ने कहा कि यह केवल आरोप नहीं, बल्कि सिखों की सर्वोच्च संस्था के पतन का जीवंत प्रमाण हैं, जिसे अब एक विशेष परिवार की निजी जागीर बना दिया गया है।

हरजोत बैंस ने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह जी द्वारा गुरु घर की जमीनों को बेचे जाने और बेशकीमती धार्मिक ग्रंथों के गायब होने जैसे जो खुलासे किए गए हैं, उन्होंने पूरी दुनिया में बैठी सिख संगत को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जिस संस्था का काम कौम के हितों की रक्षा करना था, वह आज केवल एक परिवार की जी-हुजूरी और उनके राजनीतिक हितों को साधने का अड्डा बनकर रह गई है।

मंत्री बैंस ने कहा कि जब कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी जैसी सम्मानित शख्सियत भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर सवाल उठाती है, तो स्पष्ट हो जाता है कि पानी सिर से ऊपर निकल चुका है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी आज सिख कौम की आवाज बनने के बजाय ‘बादल परिवार’ के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। कौम की संपत्ति को निजी तिजोरियों में बदलने की कोशिशों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैंस ने दो मांग की कि इन सभी गंभीर आरोपों की एक उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि संगत के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने मांग की कि एसजीपीसी को एक परिवार के कब्जे से मुक्त करवाया जाना चाहिए ताकि यह संस्था दोबारा अपने गौरवमयी इतिहास के अनुरूप पूरी सिख कौम की भलाई के लिए काम कर सके।