Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath गंभीर, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

December 17, 2025By The Daily Slate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों और नगर निकायों को निर्देश दिया है कि कोई व्यक्ति खुले में सोता न मिले। अधिकारी सभी जगह निरीक्षण करें और शीतलहर में निराश्रितों की भी समुचित व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जगह रैन बसेरा में अलाव और हीटर की पर्याप्त व्यवस्था हो। रेन बसेरों का निरंतर निरीक्षण हो और वहां पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने निराश्रितों और जरूरतमंदों को हर संभव राहत और मदद प्रदान करने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि अधिकारी फील्ड में सतर्क रहें और देखें कि कोई खुले में ना सोए। निराश्रितों को रैन बसेरों तक ले जाया जाए और जनता को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरुरतमदों को लगातार कंबल वितरित करें। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था रहे और सभी रैन बसेरों में हीटर और अलाव की व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। गोशालों में अलाव के साथ गोवंश को ठंढ से बचाने की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घने कोहरे को लेकर सभी मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारियों, कप्तानों और ट्रैफिक पुलिस बलों को दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घने कोहरे में प्रबंधन ठीक से हो और सड़कों व गलियों की लाइट को लगातार चेक करें। अगर लाइट खराब है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। डार्क स्पॉट को चिन्हित कर समुचित कदम उठाए जाएं और राजमार्गों सड़कों पर जरूरत के हिसाब से रिफ्लेक्टर बनाए जाए। उन्होंने अधिकारियों को एनएचएआई व स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया और एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने व हर ब्लैक स्पॉट पर तैनात टीमें रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि खराब विजिबिलिटी पर एक्सप्रेस-वे पर यातायात का प्रबंधन सुनिश्चित करें और सुरक्षित यात्रा के लिए जनता ‘एडवाइजरी’ का सख्ती से पालन करे। एक्सप्रेस-वे पर सातों दिन 24 घंटे क्रेन और एंबुलेंस रहें। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को कोहरे की स्थिति की चेतावनी दी जाए। कोहरे में ‘ओवरस्पीडिंग’ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इमरजेंसी इंडिकेटर्स को चालू रखने और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कोहरा होने के बाद लोगों से एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने से बचने और ओवरटेकिंग बिल्कुल न करने को कहा है। यदि कोहरा बहुत घना हो, तो रिस्क न लें। अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं।  

धुंध और कोहरे के दौरान ‘ट्रैवल गाइडलाइन’

 
  • धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें।
  • वाहन की फॉग लाइट का प्रयोग करें और लो-बीम पर हेडलाइट रखें।
  • इमरजेंसी इंडिकेटर्स को चालू रखें
  • आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें
  • एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने से बचें
  • ओवरटेकिंग बिल्कुल न करें
  • यदि कोहरा बहुत घना हो, तो रिस्क न लें
  • अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं