Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

हरियाणा में 27 IAS-HCS अफसरों का ट्रांसफर:8 जिलों में ADC लगाए, IPS से शादी करने वाले अभिनव को बहादुरगढ़ में SDM की जिम्मेदारी

December 15, 2025By The Daily Slate
हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर IAS और HCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सरकार की ओर से जारी लिस्ट में 6 IAS और 21 HCS अफसरों का नाम है। 8 जिलों में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश की IPS अफसर से शादी करने वाले हरियाणा कैडर के IAS अफसर अभिनव सिवाच को बहादुरगढ़ में SDM की जिम्मेदारी दी गई है। IAS अफसर योगेश कुमार को करनाल म्यूनिसिपल कापोर्रेशन का कमिश्नर लगाया गया है। सुभिता ढाका को पलवल का ADC लगाया गया है। वहीं HCS अधिकारी गौरव कुमार को स्टेट इलेक्शन कमीशन में सेक्रेटरी लगाया गया है।

अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर…

3 IAS और 5 HCS अफसरों को ADC की जिम्मेदारी…
  • 2018 बैच की IAS अधिकारी सुभिता ढाका को पलवल का ADC लगाया गया है।
  • 2021 के IAS अधिकारी सोनू भट्‌ट को गुरुग्राम का ADC लगाया गया है।
  • 2021 बैच के IAS अधिकारी विवेक आर्य को कुरुक्षेत्र में ADC लगाया गया है।
  • HCS अफसर योगेश कुमार मेहता को करनाल में ADC लगाया गया है।
  • HCS अफसर प्रदीप कुमार को जींद में ADC लगाया गया है।
  • HCS अफसर डॉ. सुशील कुमार को कैथल में ADC लगाया गया है।
  • HCS अफसर विराट को अंबाला में ADC लगाया गया है।
  • HCS अफसर तरुण कुमार को महेंद्रगढ़ में ADC लगाया गया है।