Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

भाजपा के ‘कांग्रेसी विंग’ का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब, गंग नहर के जश्न पर Dhaliwal का हमला

December 6, 2025By The Daily Slate

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी पर तीखे राजनीतिक हमले किए हैं।

धालीवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी, जो अब ‘भाजपा का कांग्रेसी विंग’ हैं, का चेहरा एक-एक करके बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस विंग का भाजपा की ओर झुकाव होना स्वाभाविक है क्योंकि दोनों की पंजाब के प्रति नफरत वाली मानसिकता और सोच एक-दूसरे से पूरी तरह मेल खाती है।

‘आप’ नेता ने कहा कि भाजपा के इसी कांग्रेसी विंग के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज गंग नहर के 100 साल पूरे होने पर जश्न मनाने का कार्यक्रम बनाया था, जहां भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी बढ़-चढ़कर पहुंच रहे थे। धालीवाल ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि गंग नहर का इतिहास जग-जाहिर है। यह नहर उस समय के बीकानेर के राजा गंगा सिंह को देश की पीठ में छुरा मारने और अंग्रेजों की चापलूसी करने के बदले इनाम के तौर पर दी गई थी। अंग्रेजों ने पंजाब के फिरोजपुर के पास सतलुज दरिया में से यह नहर निकालकर राजस्थान को तोहफे में दी थी, जो पंजाब के हकों पर सरेआम डाका था।

 

धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह कांग्रेसी विंग कई दशकों से पंजाब और पंजाबियों के हकों पर डाका मारने का काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज 5 दिसंबर को, जब 1925 में शुरू हुई इस नहर को 100 साल पूरे हुए हैं, तो इस लूट का जश्न मनाकर इन्होंने पंजाबियों के पुराने जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़कने का घिनौना काम किया है। यह साबित करता है कि इन नेताओं के दिल में पंजाब के लिए कोई दर्द नहीं है।

कुलदीप धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए कहा कि एक तरफ पंजाब का बेटा और हकों का रखवाला भगवंत मान एसवाईएल और बीबीएमबी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से सीधी टक्कर ले रहा है और सुप्रीम कोर्ट में पंजाब का पक्ष मजबूती से रख रहा है। दूसरी तरफ, भाजपा का यह कांग्रेसी विंग पंजाब के साथ हुए धक्के और पानियों की लूट का जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे।