Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

Punjab में Tourism को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार के 6 बड़े Projects, राज्य बनेगा Tourism Hub: Harmeet Sandhu

November 5, 2025By The Daily Slate

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने पंजाब में पर्यटन (Tourism) को नई पहचान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तैयार किए गए 6 मेगा-प्रोजेक्ट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट आने वाले समय में पंजाब की तस्वीर बदल देंगे और युवाओं के लिए रोज़गार के बड़े मौके पैदा करेंगे।

संधू ने बताया कि पंजाब सरकार ने इन प्रोजेक्टों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित करने का फैसला लिया है। इसके लिए पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (PIDB) की ओर से निवेशकों का सम्मेलन भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम बेहद दूरदर्शी और पारदर्शी है, जो पंजाब को उत्तर भारत का टूरिज्म हब बनाने में मदद करेगा।

पिछली सरकारों पर हरमीत संधू का आरोप

संधू ने कहा कि पहली की सरकारें (अकाली-भाजपा और कांग्रेस) पंजाब की कला, संस्कृति और पर्यटन की असली क्षमता को बढ़ाने में असफल रहीं।
उनके अनुसार, उन सरकारों में प्रोजेक्ट अक्सर अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए जाते थे।

उन्होंने कहा कि इसके उलट आज आप सरकार ने:

  • प्रोजेक्टों की चयन प्रक्रिया को 100% पारदर्शी बनाया है
  • प्रतिस्पर्धी बोली प्रणाली (Competitive Bidding) अपनाई है
  • और Revenue-Sharing Model लागू किया है, जिससे जनता और राज्य दोनों को फायदा होगा

ये हैं 6 मेगा प्रोजेक्ट, जो बदलेंगे पंजाब की तस्वीर

क्रम प्रोजेक्ट का नाम स्थान क्या फायदा होगा
1 अर्बन रोप-वे प्रोजेक्ट अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब और शहर के अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक जाना आसान होगा, सैलानियों का अनुभव बेहतर होगा
2 लक्ज़री हेरिटेज होटल (आम-खास बाग) सरहिन्द पर्यटकों के लिए आकर्षक ठहरने की सुविधा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा
3 हेरिटेज होटल (दरबार हॉल) कपूरथला सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा, उच्च स्तर का पर्यटन बढ़ेगा
4 पिंकसिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स रोपड़ परिवार और छुट्टियों के लिए नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन
5 मॉडर्न कन्वेंशन सेंटर मोहाली व्यापारिक मीटिंग, इवेंट और कॉन्फ्रेंस के लिए बड़ा केंद्र
6 इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर लुधियाना बिज़नेस टूरिज्म को बढ़ावा, उद्योगों को फायदा

युवाओं के लिए रोजगार और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती

हरमीत संधू ने कहा कि इन प्रोजेक्टों के पूरा होने के बाद:

  • पंजाब में बड़ा निवेश (Investment) आएगा
  • टूरिज्म सेक्टर मजबूत होगा
  • और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा

साथ ही, इससे स्थानीय दुकानदारों, ट्रैवल एजेंटों, होटल कारोबारियों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच साफ है—
पंजाब को विकसित करना है, और विकास सभी के लिए है।