Search

BREAKING
स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर

अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए Kejriwal

February 1, 2025By The Daily Slate

चंड़ीगढ़ (संजय अरोड़ा) : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच ही यमुना नदी के पानी पर सियासत में उबाल आया हुआ है। इस कड़ी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwalकी ओर से किए गए वार के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उन पर लगातार जोरदार पलटवार कर रहे हैं। शुक्रवार को नायब सैनी दिल्ली में पहुंचे और Kejriwalपर सवालों की झड़ी लगा दी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal ने यमुना नदी के प्रदूषित पानी को लेकर हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाए थे। Kejriwal ने कहा था कि हरियाणा यमुना नदी को जहरीला बना रहा है। इन आरोपों के बाद दो दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने यमुना नदी के पानी का आचमन किया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 10 वर्षों में काम नहीं हुए। अब अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। दिल्ली की जनता को पिछले 10 साल से गंदा पानी पीने के लिए Kejriwal ने मजबूर किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर हरियाणा से लिए गए यमुना के पानी और दिल्ली से लिए पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए कहा कि इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है, न कि हरियाणा द्वारा यमुना को प्रदूषित किया जा रहा है।
नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हम यमुना नदी के माध्यम से दिल्ली को स्वच्छ जल देते हंै, लेकिन अपने कुप्रबंधन से दिल्ली की सरकार यमुना को प्रदूषित कर देती है। यमुना का यही पानी हमें फरीदाबाद में मिलता है तो इसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद Kejriwal की चाल और चरित्र को पहचान लिया है, इसलिए दिल्ली की जनता अब उनका सूपड़ा साफ करेगी। अरविंद Kejriwal ने 10 सालों में दिल्ली का विकास नहीं किया और ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में छोड़े जा रहे पानी को पल्ला घाट पर उन्होंने खुद पीया है। दिल्ली से छोड़े गए पानी को कोई पी भी नहीं सकता। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाले, तालाबों की सफाई, सीवरेज सिस्टम ठीक करने सहित अन्य कार्यों के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए दिए, जिनका हिसाब-किताब नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री का काम जनता को सुविधाएं देने का होता है, परन्तु दिल्ली में तो सुविधाएं नजर ही नहीं आ रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद kejareevaal ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास नहीं किया, स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पानी देने जैसे अनेक वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किए, इसलिए झूठ की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान पर दिल्ली की जनता पांच फरवरी को ताला लगा देगी।