Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

आप सांसद मालविंदर कंग ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, पंजाब के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सौंपे तीन ज्ञापन

August 1, 2026By The Daily Slate

आम आदमी पार्टी (आपके श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पंजाब में लंबे समय से रुके हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सेफ्टी के मुद्दों पर तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। कंग ने पंजाब के लोगों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने में पंजाब सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

 

मीटिंग के दौरानकंग ने रेल मंत्री से शहीद भगत सिंह नगर जिले में करयाम रोड पर नवांशहर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबीबनाने की मंजूरी देने की अपील की। ​​उन्होंने मंत्री को बताया कि यह रेलवे फाटक रोजाना लगभग आट से दस घंटे बंद रहता है, जिससे राहों, घुमाण, करयाम, बेली, बाड़ा पिंड. भाओवाल और टपरियां बास सहित अन्य गांवों का रोजाना जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक फाटक बंद रहने से इमरजैंसी मेडिकल सेवाएं, रोजाना का यातायात और कृषि संबंधी गतिविधियां प्रभावित होती हैं, जिसके कारण अंडरपास का निर्माण लोगों की तुरंत जरूरत

 

कंग ने होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के गांव बसिआला में रेलवे क्रॉसिंग सी-62 (41-42) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से अपील की कि रेलवे स्टाफ की तुरंत तैनाती सुनिश्चित की जाएक्रॉसिंग पर पूरा स्टाफ तैनात किया जाए और सभी ज़रूरी सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। उन्होंने नोट किया कि इस सेक्शन पर रेल सर्विस बहाल होने और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के साथयह बिना फाटक /स्टाफ वाली क्रॉसिंग स्कूल बसोंइमरजेंसी गाड़ियोंखेती-बाड़ी की मशीनरी और रोज़ाना आने-जाने वालों के लिए एक गंभीर सुरक्षा चिंता बन गई है।

 

मुलाकात के दौरानमालविंदर सिंह कंग ने ऐतिहासिक धरती श्री चमकौर साहिब जहाँ बड़े साहिबज़ादे शहीद हुए थे, के लिए रेलवे कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बावजूदश्री चमकौर साहिब रेलवे नेटवर्क से वंचित है और उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से इस शहर को रेल से जोड़ने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। कंग ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के तहत एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र बलाचौर में रेलवे कनेक्टिविटी की कमी पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने रेल मंत्री से बलाचौर तक रेल नेटवर्क बढ़ाने पर विचार करने का अनुरोध करते हुए कहा कि बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकासपर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधाएँ मिलेंगी।

 

केंद्रीय रेल मंत्री के साकारात्मक रवैये पर भरोसा जताते हुएकंग ने कहा कि अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि इन चिंताओं पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। कंग ने पंजाब के रेलवे से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि लोगों की इन लंबे समय से चली आ रही मांगों को जल्द ही ज़रूरी मंज़ूरी मिल जाएगी।

 

कंग ने कहा कि पब्लिक सेफ्टीरीजनल ट्रांसपोर्ट और आर्थिक विकास के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक ये ज़रूरी प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो जातेवे पंजाब के लोगों के मुद्दों को हर सही फोरम पर उठाते रहेंगे।