Search

BREAKING
• लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना • स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल • सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं • ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार • UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई • CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR • CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन • भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ • होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा • CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी

October 25, 2026By The Daily Slate

क्या ब्रिटेन में कोई बड़ा संकट आने वाला है? यह सवाल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ब्रिटेन सरकार ने लोगों को अपने घरों में कम से कम तीन दिन का खाना, पानी और कुछ नकदी रखने की सलाह दी है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि यह किसी आपातकाल की घोषणा नहीं है, बल्कि भविष्य में अचानक पैदा होने वाली मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए लोगों को तैयार करने की पहल है।

ब्रिटेन सरकार ने ‘Be Ready’ नाम से एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद लोगों को बाढ़, तेज तूफान, जंगलों में आग और साइबर हमलों जैसी आपात स्थितियों के लिए पहले से तैयार करना है। ऐसी परिस्थितियों में बिजली, इंटरनेट और डिजिटल पेमेंट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

72 घंटे के लिए जरूरी सामान रखने की सलाह

इस अभियान के तहत सरकार ने लोगों को कम से कम 72 घंटे यानी तीन दिनों के लिए जरूरी सामान घर में रखने की सलाह दी है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 9 लीटर पानी, तीन दिन का सूखा या डिब्बाबंद भोजन और कुछ नकदी शामिल है। इसके अलावा, घर में फर्स्ट एड किट, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरियां और एफएम रेडियो रखने की भी सलाह दी गई है।

सरकार के मुताबिक, किसी बड़ी आपदा के दौरान बिजली और इंटरनेट सेवाएं बंद होने पर रेडियो के जरिए जरूरी सूचनाएं हासिल की जा सकती हैं। वहीं, डिजिटल भुगतान सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में नकदी उपयोगी साबित हो सकती है। इसी तरह पहले से रखा गया भोजन और पानी आपात स्थिति में लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद कर सकता है।

ब्रिटेन ही नहीं, कई यूरोपीय देशों में भी ऐसी तैयारी

ब्रिटेन के अलावा फ्रांस, नीदरलैंड और आयरलैंड जैसे कई यूरोपीय देशों में भी नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जरूरी सामान तैयार रखने की सलाह दी जाती है। इन देशों में प्राकृतिक आपदाओं, तकनीकी समस्याओं और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं से निपटने के लिए लोगों को पहले से जागरूक करने पर जोर दिया जाता है।

सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

ब्रिटेन सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में डर या घबराहट पैदा करना नहीं है। यह एक एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में लोग कम से कम तीन दिनों तक अपनी बुनियादी जरूरतों का इंतजाम कर सकें।

सरकार का मानना है कि छोटी-छोटी तैयारियां किसी बड़े संकट के दौरान काफी मददगार साबित हो सकती हैं। इसलिए नागरिकों को घबराने के बजाय समझदारी से जरूरी सामान और आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।