Search

BREAKING
• लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना • स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल • सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं • ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार • UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई • CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR • CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन • भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ • होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा • CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

कनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायल

October 20, 2026By The Daily Slate

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पंजाब के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ब्रिटिश कोलंबिया में हाईवे-5 पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहे एक ड्राइवर ने गलत दिशा से आकर भारतीय युवकों की कार को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान हरियाणा के करनाल जिले के गांव रत्तक निवासी जसकीरत सिंह के रूप में हुई है। उनके माता-पिता ने उनकी पहचान की। हादसे में घायल पंजाब के तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एयरलिफ्ट करके केलोना और कमलूप्स के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे युवक का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जसकीरत सिंह शनिवार सुबह करीब 5 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ सरी से एडमंटन के लिए रवाना हुए थे। वे सफेद रंग की टोयोटा कार में सवार थे। रास्ते में हाईवे-5 पर काले रंग की टोयोटा टैकोमा गाड़ी गलत दिशा से सामने आ गई, जिसके बाद दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहे 22 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे के बाद जसकीरत के दोस्तों और परिवार ने GoFundMe पर आर्थिक सहायता जुटाने के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य जसकीरत का पार्थिव शरीर भारत में उसके परिवार तक पहुंचाने और घायल युवकों की मदद के लिए धन जुटाना है।

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, जसकीरत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं। उसके पिता किसान हैं। परिवार ने बताया कि जसकीरत कनाडा में शरणार्थी के रूप में रह रहा था और पिछले सप्ताह ही इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने उसके मामले को मंजूरी दी थी। परिवार को उम्मीद थी कि उसे जल्द ही स्थायी निवास (PR) मिल जाएगा, लेकिन इस हादसे ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।