Search

BREAKING
लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’ होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल

July 24, 2026By The Daily Slate

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक होने पर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्हांेने कहा कि अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए। प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे? उन्होंने 2024 में हुए नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को क्लीन चिट मिलने पर कहा कि मोदी जी ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई से क्लीन चिट दिलवा दी है। मोदी जी की अब पूरी पोल खुल गई है। सीबीआई के पास मास्टर माइंड के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है। इससे पहले सीबीआई ने समय पर चार्जशीट नहीं फाइल की थी, जिसके चलते मास्टरमाइंड को 3 महीने में ही जमानत मिल गई थी।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2024 में नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को सीबीआई से क्लीन चिट मिलने पर सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की पूरी पोल खुल गई। 2024 में नीट का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पर चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी। और आज उसको सीबीआई से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी। वाह मोदी जी वाह। आप से ना हो पाएगा। क्योंकि आपकी नीयत में खोट है।

अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं के जज्बे की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मैं जेन-जी और अपने देश के युवाओं को सलाम करता हूं। जिस तरह से इस कॉकरोच आंदोलन में आप लोगों ने पुलिस, डंडों और आंसू गैस के गोलों का सामना किया है, वह कोई छोटी बात नहीं है। देश सो गया था, लोग सो गए थे और डरे हुए थे। मोदी सरकार ने लोगों को डराया हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने तीन वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एक वीडियो में एक लड़की पुलिस की उस वैन के सामने खड़ी हो जाती है जो उसके दोस्तों को जेल की तरफ ले जा रही होती है और वह पुलिस की वैन को आगे नहीं बढ़ने देती। दूसरे वीडियो में पुलिस एक लड़के को पीट रही है, लेकिन वह लड़का भागने के बजाय पुलिस से कहता है कि मुझे और डंडे मारो। वहीं तीसरे मामले में एक बच्चा पुलिस की वैन का दरवाजा खोल देता है और सारे बच्चे वैन से निकलकर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस हौसले और बुलंदी के साथ आप लोगों ने पुलिस और उनके अत्याचारों का सामना किया है, उसने आज पूरे देश को जगा दिया है।

उधर, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुखिया का मुंह खुलता तो प्रधानों की सारी पोल खुल जाती। प्रधान मंत्री और शिक्षा के प्रधान को बचाना है इसलिए मुखिया को बचाना ज़रूरी था।